Sawan Amavasya 2023 : 2023 में सावन अमावस्या 17 जुलाई, दिन सोमवार को है, सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं। सावन अमावस्या के दिन स्नान और दान का बड़ा महत्व है. आइए जानते हैं 2023 में सावन अमावस्या की तिथि, स्नान दान मुहूर्त और महत्व। श्रावण मास की अमावस्या तिथि को सावन अमावस्या के नाम से जाना जाता है, इसे हरियाली भी कहते हैं। सावन के समय में बारीश का मौसम होता है, जिससे पृथ्वी पर चारों ओर हरियाली छा जाती है। हरियाली को प्रकृति यानि माता पार्वती का स्वरूप माना जाता है. इतना ही नहीं, हरियाली अमावस्या के दिन पेड़-पौधे लगाने से पुण्य लाभ होता है। इसके अतिरिक्ति आप अन्य आमवस्या की तरह इस दिन भी स्नान और दान करके पुण्य प्राप्त करते हैं। इस दिन भी आप पितृदोष से मुक्ति के उपाय कर सकते हैं. आइए जानते है इस साल सावन अमावस्या कब है और स्नान दान का शुभ समय क्या है।
सावन अमावस्या 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार, 2023 में सावन अमावस्या तिथि का प्रारंभ 16 जुलाई दिन रविवार को रात 10 बजकर 08 मिनट पर हो रहा है. इस तिथि की समाप्ति अगले दिन 17 जुलाई सोमवार को देर रात 12 बजकर 01 मिनट पर होगा. स्नान दान के लिए उदयातिथि मान्य होती है, इसलिए सावन अमावस्या 17 जुलाई 2023 दिन सोमवार को मनाई जाएगी.
सावन अमावस्या का महत्व
- सावन अमावस्या 2023 के दिन पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान, तर्पण, श्राद्ध कर्म आदि किए जाते हैं. पितृ दोष से मुक्ति के उपाय कर सकते हैं.
- सावन अमावस्या 2023 के अवसर पर आप अपनी राशि अनुसार पौधे लगाकर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं.
- अमावस्या पर पितरों की पूजा करने से परिवार में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
The post Sawan Amavasya 2023 appeared first on Nishpaksh Mat